फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट से हुई थी जोहर सिंह की मौत

Wed, 09 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अलावलपुर गांव निवासी जोहर सिंह की मौत चोट लगने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को अलावलपुर गांव निवासी जोहर सिंह पुत्र सोरण वर्ष रात्रि में खाना खाकर गांव के पास खेत में फसल की रखवाली के लिए गया था। अगले दिन जोहर सिंह का शव गांव के पास बाण गंगा में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। लक्सर कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि जोहर सिंह के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना बताया गया है। इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें