फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से 14 हजार उड़ाए

Sat, 05 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एटीएम कार्ड सत्यापन का झांसा देकर एक किसान के खाते से 14 हजार की रकम गायब कर ली गई। आनलाइन खरीदारी का मैसेज मिलने पर किसान को चपत लगने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

शहर में एटीएम की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी कार्ड बदलकर तो कभी सत्यापन के झांसे में कोड पूछकर, ठगी का सिलसिला जारी है। शहर से सटे रामपुर निवासी अखलाक खेतीबाड़ी का काम करता है। शनिवार को अखलाक के मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल कर रहे शख्स ने खुद को एटीएम सत्यापन ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताया। उसने एटीएम जल्द ब्लॉक होने का झांसा देते हुए एटीएम कोड पूछा। किसान ने उसे कोड बता दिया। कुछ देर बाद ही खाते से 14 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग का मैसेज मोबाइल पर पहुंचा। ठगी की जानकारी मिलने पर पीड़ित एक युवक को साथ लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें