भगवानपुर। खुब्बनपुर निवासी एक आटो चालक के साथ मारपीट कर गीं सईदपुर में गड्ढे में फेंक दिया। गड्ढे में केमिकल से मिला पानी भरा होने से ड्राइवर बेहोश हो गया और रातभर वहीं पड़ा रहा। सोमवार को राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया। भगवानपुर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी।
खुब्बनपुर निवासी असलम उर्फ छोटू पेशे से टैंपो चालक है। रविवार की रात असलम के साथ किसी ने मारपीट कर दी और गीं सईदपुर में सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। गड्ढे में फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी भरा होने के कारण वह बेहोश हो गया। सुबह राहगीरों ने उसे बेहोश देखकर परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए हैं। जिसमें पीड़ित ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसे रोककर मारपीट की है। एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रळ्ही है।