फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद खूब चले लाठी डंडे

Tue, 29 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर/बुग्गावाला। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान निपटते ही रविवार की रात कई गांवों में लाठी डंडे चले। डाडा जलालपुर में भाजपा नेता समेत मजाहिदपुर में दो पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहीं छंगामजरी में दो पक्ष आमने सामने आने से अलग अलग समुदाय में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत रविवार को भगवानपुर ब्लॉक में देर रात तक मतदान चला। वोटिंग से निपटते ही कुछ समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे करने के साथ साथ दूसरे प्रत्याशियों पर छींटाकशी भी की। ऐसी परिस्थितियां पैदा होने पर कई गांवों में समर्थकों के अलग अलग गुटों में मारपीट हुई। डाडा जलालपुर में मारपीट के दौरान भाजपा नेता विनीत सैनी समेत कई लोगों के चोटें आई। दोनों पक्षों ने भगवानपुर थाने में तहरीर दी। छंगामजरी गांव में अलग अलग समुदाय के दो प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव निपटते ही छींटाकशी के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। यहां अंदरूनी तनाव बना हुआ है।
एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि चुनाव के बाद शांति व्यवस्था पर नजर रखी जा हरी है। वहीं बुग्गावाला के मजाहिदपुर मेें भी अलग अलग प्रत्याशियों से जुड़े दो पक्षों में माकरपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के सुखविंदर व पिंटू और दूसरे पक्ष के शहजाद व रईस घायल हो गए। चारों आरोपियों को पुलिस रुड़की ले आई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें