फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर 15 हजार रुपये की नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

तेलीवाला में दुकान पर पहुंचे चार-पांच युवकों ने युवक से मारपीट कर दी। विरोध करने पर सिर पर डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर युवक दुकान में रखी 15 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के भाई ने युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवकों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला गांव में अरमान की इलेक्ट्रिकल की दुकान है। सोमवार सुबह दुकान पर उसका छोटा भाई मुनीर बैठा था। इस बीच गांव के चार-पांच युवक दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने मुनीर को डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दुकान में घुसकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। आरोप है कि शोर मचाने पर दुकान के गल्ले में रखी 15 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना अपने भाई को दी। भाई ने युवकों के घर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि युवकों के परिजनों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें