फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एक युवक पड़ोस की युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के परिजनों ने दोनों को बातचीत करते रंगेहाथ पकड़ लिया और युवती को लेकर युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने दोनों की शादी कराने की बात कही तो नाराज युवक और उसके परिजनों ने युवती व उसके परिजनों से मारपीट कर दी। बीचबचाव कराने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक और युवती का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को युवक ने घर के पास ही युवती को मिलने बुलाया था। इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई और उन्होंने दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद परिजन युवती को लेकर युवक के घर पहुंचे और बेटी से शादी करने की बात कही। आरोप है कि युवक और परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। युवती और उसके परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो युवक व उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आईं युवती पक्ष की महिलाओं से भी मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक और उसके परिजन युवती के घर में घुस आए और महिलाओं से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर वे फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। साथ ही तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्षों के लोगों की ओर से समझौते के लिए वार्ता चल रही है। पुलिस की तरफ से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें