फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड लगने के विवाद में टेंपो चालक से मारपीट कर किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। टेंपो चालक के अपहरण की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग में खलबली मच गई। हालांकि बाद में टेंपो चालक लक्सरी के पास सड़क किनारे खड़ा मिला। पुलिस की पूछताछ में साइड लगने के बाद मारपीट का मामला निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

होली के दिन बृहस्पतिवार को लक्सर के कुछ लोग एक टेंपो में सवार होकर रुड़की से लौट रहे थे। बसेड़ी गांव के पास एक बाइक सवार को साइट लग गई। उसने अपने परिवारवालों और परिजनों को सूचना दी। इस पर सभी लक्सर पहुंच गए। बाइक सवार युवक ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर टेंपो चालक को बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि सवारियों से भी मारपीट की गई। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो आरोपी बाइक सवार युवक परिजनों की मदद से टेंपो चालक को बाइक पर बैठाकर ले गए। इधर, टेंपो चालक के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। हरकत में आई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और टेंपो चालक की तलाश की। वहीं, पुलिस के आने की जानकारी मिलने पर टेंपो चालक को लक्सरी के पास छोड़कर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने टेंपो चालक को लक्सरी गांव के पास सड़क किनारे से बरामद कर लिया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अब तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें