फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी लेने गए वन कर्मियों से धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। बुधवा शहीद गांव के समीप जंगल में रह रहे एक वन गुर्जर के डेरे में छापा मारने गए वनकर्मियों से वन गुर्जरों ने धक्का-मुक्की कर दी। वहीं दूसरी ओर से वन गुर्जर ने रेंजर सहित अन्य वनकर्मियों पर मारपीट करने और महिलाओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर बुग्गावाला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेंजर मुकेश ने बताया कि क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी की शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम बुधवा शहीद गांव के पास जंगल में रह रहे बशीर के डेरे पर छापा मारने के लिए गई थी। इस दौरान वन गुर्जरों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया।
वहीं वन गुर्जर ने बुग्गावाला पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह बिहारीगढ़ से डेरे पर वापस लौट रहा था, तो खानपुर रेंजर मुकेश कुमार और अन्य वनकर्मियों ने उसे रोककर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। उन्होंने किसी तरह डेरे में भागकर जान बचाई। वन विभाग की कार्रवाई का जब उनकी लड़कियों ने विरोध किया तो रेंजर और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ भी मारपीट और अश्लील हरकत की। वन गुर्जर ने बुग्गावाला थाने में वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें