फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार की रकम मांगने बहन को जाने से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। उधार की रकम मांगने पर एक महिला को सगे भाई ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर अपने भाई के खिलाफ तहरीर देकर रकम वापसी दिलवाने की गुहार लगाई है। महिला की तहरीर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पूर्व सहारनपुर निवासी उसके भाई ने किसी काम के लिए बीस हजार रुपये उधार लिए थे। साथ ही एक माह के अंदर वापस लौटाने की बात कही थी। एक माह बीतने के बाद उसने भाई से रकम वापस मांगी तो उसने और समय मांगा। आरोप है कि छह माह बीतने के बाद भी उसके भाई ने रुपये नहीं लौटाए। साथ ही अब उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया है। आरोप है कि बुधवार को उसने अपने भाई के मोबाइल पर कॉल कर रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का है। महिला की तहरीर पर मामले की छनबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें