फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पकड़ी गई एक लाख से अधिक की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने नगदी कब्जे में लेकर कार को सीज कर दिया है। वहीं वाहन स्वामी ने यह नगदी कर्मचारियों को होली पर देने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात सेक्टर मजिस्ट्रेट राजदीप झबरेड़ा-सहारनपुर पुलिस चेक पोस्ट पर आचार संहिता के चलते पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से एक लाख नौ हजार की नगदी बरामद हुई। पुलिस आरोपी कार चालक को झबरेड़ा थाना लेकर पहुंची। जहां कार सवार से पूछताछ की गई। कार सवार अर्जुन ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। यह रकम होली के त्योहार पर कर्मचारियों को देने के लिए लाई गई थी। संतोषजनक जवाब न देने पर थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने नगदी थाने में जमा कर कार को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी चेक पोस्टों पर 24 घंटे वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि आचार संहिता में इतनी रकम ले जाने की इजाजत नहीं है। रकम कहां से लाई गई थी और किसको दी जानी थी इसकी छानबीन के लिए आयकर विभाग की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें