फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन

घर में सो रही थी बुजुर्ग महिला, चोरों ने पूरा घर तसल्ली से खंगाला
बुजुर्ग महिला के बेटे ने दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दिनदहाड़े एक मकान में लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। जिस दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उस समय घर में बुजुर्ग महिला थी और वह सो रही थी। चोरी का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला के बेटे ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर में नरेंद्र रावल का आवास है। सुबह वह किसी काम से बाहर गए थे। जबकि घर में उनकी बुजुर्ग मां थी। इस बीच चोर घर में घुस आए और पूरा घर खंगाल दिया। बताया जा रहा है कि चोर जिस समय चोरी की वारदात कर रहे थे, उस समय बुजुर्ग महिला सो रही थी। शाम को बुजुर्ग महिला के बेटे नरेंद्र घर पहुंचे तो उन्होंने कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ देखा। उन्होंने मां से घर में चोरी होने की बाबत जानकारी ली, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मौका मुआयना किया। नरेंद्र रावल ने बताया कि चोर घर से दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और बीस हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। सोने की चेन व अंगूठी की कीमत एक लाख से ऊपर की थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें