फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में दो लोगों से हजारों की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। शादी समारोह में टप्पेबाजों ने दो लोगों का पर्स और सामान से भरा बैग उड़ा दिया। टप्पेबाजी से शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद मैरिज हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं निकला। दोनों युवकों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर रहमानी का ट्रैवल्स कार्यालय है। बुधवार रात वह अपने परिचित के परिवार के शादी समारोह में शामिल होने सालियर के पास एक मैरिज हॉल में गए थे। यहां खाने के बाद उन्होंने लिफाफा देने के लिए पर्स निकाला तो वह गायब था। पर्स गायब देख उनके होश उड़ गए। इसी बीच समारोह में आए नईम का सामान से भरा एक बैग भी मैरिज हॉल के एक कमरे से किसी ने चोरी कर लिया। उन्होंने बैग की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों को बैग चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद मैरिज हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रहमानी ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि पर्स में चार हजार की नकदी, एटीएम कार्ड और अन्य कागज थे जबकि नईम ने बताया कि बैग में कपड़े, एक मोबाइल और चार्जर था। दोनों की ओर से तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें