फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोक पर परिवार को बंधकर बनाकर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर। कोतवाली के बसवा खेड़ी गांव में परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने 40 हजार की नगदी व लाखों के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी के सर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बसवाखेड़ी निवासी रवि कुमार पुत्र मंगल सेन का मकान लाठर देवा मार्ग पर है। बीती रात करीब 1:30 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर रवि की नींद खुली तो उसने अपने मेन गेट की कुंडी खुली पाई। जैसे ही वह कुंडी बंद करने के लिए उठा तो घर में पहले से मौजूद एक बदमाश ने उसे तमंचे की नोक पर ले लिया। तभी बाहर से तीन बदमाश अंदर आ गए। सभी बदमाशों के हाथ में तमंचे थे। बदमाशों ने परिवार को तमंचों की नोक पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे 40 हजार की नगदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए । विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से रवि पर वार किया जिससे वह घायल हो गया बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । बदमाशों के जाने के बाद रवि ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने रवि की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गिरीश शर्मा का कहना है कि बदमाशों तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप
मंगलौर। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लापता हो गई है। उसके परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण की करीब 15-16 वर्ष की बेटी 28 जुलाई को लापता हो गई। उसके पिता ने गांव के युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें