फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के मामले मे पकड़वाने के शक में पिता-पुत्र को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। पुलिस से शिकायत कर शराब पकड़वाने के शक में दो महिलाओं समेत चार लोगों ने पिता- पुत्र को लाठी-डंडों से मारपीट कर लहू-लुहानकर दिया। शोर- शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुरवाला बिशनपुर गांव निवासी सोमेश देवी पत्नी श्रवण ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह 6 जून को गांव के ही शेषराज के घर पर आयोजित कार्यक्रम में उसका बेटा मनीष भी गया था। उसका कहना है कि उसका बेटा देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। इस पर उसका पति श्रवण बेटे मनीष को बुलाने के लिए गया। उसका पति श्रवण बेटे मनीष के साथ जब घर लौट रहे थे, तो गांव के ही अजीत व अनिल ने उसके पति को यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि उसने पिछले दिनों पुलिस से शिकायत कर उन्हें शराब के मामले में पकड़वाया था। बेटे मनीष ने पिता को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह दोनों जान बचाने के लिए घर की तरफ दौड़े थे, तो अजीत के परिवार की सितो व पिंकी ने उन्हें घेर लिया तथा लाठी-डंडों से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमेश देवी ने ग्रामीणों की मदद से अपने पति और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही अजीत, अनिल, सितो व पिंकी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें