फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पुलिस ने अवैध खनन सामग्री खरीदने के आरोप में स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से पुलिस को गंगा में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिसके चलते शनिवार की सुबह एंटी माइनिंग टीम ने टांडा भागमल गांव के सेंचुरी स्टोन क्रशर पर अवैध खनन सामग्री की खरीदारी करने को लेकर छापा मारा था। इस दौरान सेंचुरी स्टोन क्रशर के अंदर नदी से अवैध खनन कर लायी गई तीस से अधिक बुग्गिया मिली थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उक्त सामग्री को गंगा नदी से चोरी कर लाया गया है । पुलिस ने सभी बुग्गियों को सीज कर दिया था। साथ ही अवैध खनन में स्टोन क्रशर स्वामी की संलिप्तता होने पर भी उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके बाद भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशुतोष चौहान ने स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि क्रशर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें