फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में धावा, लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगवानपुर। पुलिस की मुस्तैदी से देर रात लूटपाट की दो वारदातें होते-होते बच गई। घर मालिक की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर न सिर्फ चारों हथियारबंद बदमाशों को धरदबोचा बल्कि पूछताछ में उन्होंने जहाजगढ़ में हुई डकैती का खुलासा भी कर दिया। चारों बदमाश जहाजगढ़ और लक्सर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर कस्बा निवासी पिंकी के घर में देर रात चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला, लेकिन पिंकी के जागने और शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। थोड़ी ही देर के बाद बदमाशों ने कुछ दूर स्थित कालोनी निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेश राणा के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने जिस समय दावा बोला उस समय घर में सुरेश राणा, उनकी पत्नी कमलेश और बेटी शशी मौजूद थी, सुरेश राणा की बेटी वारदात के समय शौच के लिए उठी थी। दरवाजा तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए। शशी ने इनका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। पिता सुरेश राणा ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली बगल से निकल गई। इसी बीच सुरेश राणा ने मौके पाकर 100 नंबर पर कॉल करके घर में बदमाश दाखिल होने की सूचना दी। भगवानपुर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। घेराबंदी देख बदमाश एक जगह छिपकर बैठ गए। इसी बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और थाने लेकर पहुंची। पूछताछ की बदमाशों ने अपना नाम मोनू, टिंकू, शुभम निवासीगण जहाजगढ़ थाना भगवानपुर और अंकित निवासी झीवरेड़ी कोतवाली लक्सर बताया। थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि चारों बदमाशों ने खुलाया किया कि दो घरों में लूटपाट की कोशिश के साथ उन्होंने 25 दिन पूर्व जहाजगढ़ में नरेश के घर में हुई लूटपाट को भी अंजाम दिया था। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ परीक्षित कुमार ने गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें