न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने शनिवार को दोपहर मुरादगंज मोहल्ला निवासी एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों को जबरन घर से बेदखल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने महिला का सामान सड़क पर फेंक दिया और मकान में दूसरे को कब्जा दिला दिया। पीड़ित महिला खतौनी समेत सारे अभिलेख पुलिस को दिखाती रही लेकिन उसकी किसी ने नही ंसुनी। पीड़ित महिला कलेक्ट्रेट पहुंची जहां डीएम और एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज मोहल्ला निवासी सीमा रावत पत्नी लव कुमार रावत ने डीएम और एसपी को दिेए गए पत्रक में कहा है कि वह जिस मकान में रहती है उसे उसने रजिस्ट्री कराया है। उसी मकान पर राहुल पाठक भी अपना दावा कर रहे थे। नायब तहसीलदार के यहां से राहुल पाठक का मुकदमा निरस्त हो गया और मकान दो फरवरी 2017 को सीमा रावत के नाम तरमीम हो गया। बावजूद इसके शनिवार को पुलिस ने जबरन मकान से उसे बेदखल कर दिया। उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह थाने गई तो उसे भी जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया।