फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। उसने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर के एक युवक के साथ की थी। उसने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुरालवाले दहेज में कार लाने की मांग कर रहे थे। उसने मामले के निपटारे को लेकर दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की पंचायत कराई। लेकिन, उसके ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। कुछ माह पहले उसका पति नौकरी करने के लिए दिल्ली चला गया। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। विवाहिता ने अपने पिता के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति, जेठ, सास, ससुर, ननद के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर, कोतवाली के दरोगा मनोज नौटियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें