फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में ग्रामीण को युवक ने गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। मोहनावाला गांव में एक युवक ने गांव के ही दूसरे ग्रामीण के घर पर पहुंचकर तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को गंभीरावस्था में उसे देहरादून रेफर किया गया है। गोली मारने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। मामले को दो साल पहले हुए चुनावों की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी बबलू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहनावाला गांव निवासी बबलू की गांव के पप्पन पुत्र प्रेम शर्मा के साथ रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को फाग के दिन आरोपी तमंचा लेकर पप्पन के घर पहुंच गया तथा बाहर खड़ा होकर गाली गलौज करने लगा। पप्पन आवाज सुनकर बाहर आया और गाली देने का विरोध करने लगा। आरोप है कि इस पर बबलु ने पप्पन पर तमंचे से दो राउंड फायर झोक दिए। गोली पप्पन के हाथ में लगी और वह नीचे गिर गया। गोली की आवाज होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद परिजन घायल पप्पन को उठाकर लक्सर लाए जहां से उसे पहले हरिद्वार और फिर देहरादून रेफर कर दिया गया। फिलहाल पप्पन को इलाज के लिए देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर और गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश में दबिश दी। परंतु वह गांव में मौजूद नहीं मिला। थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी बबलु, उसकी मां तथा भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया उहै। मामले को दो साल पहले हुए पंचायत के चुनाव की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें