फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडों व सरिये से पीटकर युवक को किया घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। खेत में जुताई करने गए एक युवक को गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भोगपुर निवासी राजवीर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा शुभम 19 जनवरी को अपने खेत की जुताई करने गया हुआ था। इसी बीच गांव के चार लोगों ने उसे जुताई करने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि शुभम के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से इस पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी शुभम को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना से परिजनों को अवगत कराया। आननफानन में परिजनों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने रजनीश, अर्जुन व अरविंद और जोगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें