फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भाई-बहन घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। सुल्तानपुर-लक्सर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन-भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को लक्सर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका साला अमित कुमार निवासी नगला कोयल कोतवाली मंगलौर से बादशाहपुर आया था। वह 8 जुलाई की शाम करीब चार बजे राजेश की पत्नी रजनेश को साथ लेकर अपने गांव लौट रहा था। सुल्तानपुर-लक्सर मार्ग पर श्रीसीमेंट कंपनी के पास एक बेकाबू वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी पत्नी और साला अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को लक्सर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें