फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर/नारसन (ब्यूरो)। कस्बे से झबरेड़ा जाने वाले मार्ग पर टिकौला गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडावली कोतवाली मंगलौर निवासी विकास पुत्र सतपाल सिंह (35 वर्षीय) बृहस्पतिवार देर रात को बाइक से नारसन कलां की ओर जा रहा था, टिकौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को भी दे दी। मृतक के भाई अनुज की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें