फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से मकान में घुसे आरोपी को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

बालावाली तिराहे के पास एक मकान में चोरी की नीयत से घुसे आरोपी को मकान मालिक ने परिवारवालों के साथ मिलकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे के बालावाली तिराहे पर गुरवेंद्र सिंह के मकान में शुक्रवार की रात एक युवक चोरी करने के इरादे से घुसा था। आहट मिलने पर परिवार के लोगों की नींद टूटी। उनके शोर मचाने पर आसपास के कई लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। गुरवेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमी पुत्र नन्हे निवासी मरहमतादाबाद शिवली कोतवाली, जिला कानपुर (यूपी) बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें