ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर/सुल्तानपुर। फतवा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने शराब की भट्ठी नष्ट की। साथ ही 14 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया।
मंगलवार की रात में लक्सर कोतवाली के दारोगा मनोज शर्मा हमराह मुकेश चौहान, प्रमोद कुमार और जितेंद्र मलिक के साथ सुल्तानपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फतवा गांव में एक घर पर छापेमारी की। शराब की भट्ठी नष्ट की। पुलिस के मुताबिक, मौके से 14 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। दारोगा मनोज शर्मा ने बताया कि मौके पर मिले लगभग 25 लीटर लाहन को नष्ट कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जॉनी पुत्र प्रेम कुमार निवासी फतवा बताया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दो युवक देसी शराब के साथ गिरफ्तार
लक्सर। गश्त के दौरान मंगलवार की रात पुलिस ने एक युवक को 46 पव्वां और दूसरे को 22पव्वों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार की रात में लक्सर कोतवाली के पुलिसकर्मी तरसेम और प्रमोद कुमार कस्बे में गश्त कर रहे थे। इसी बीच बालावाली तिराहे के निकट उन्होंने एक युवक पर शक होने पर रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, उसकी तलाशी ली गई तो युवक के कब्जे से 46 देसी पव्वे बरामद किए गए हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप पुत्र राजपाल निवासी गोकुलवाला विकासनगर देहरादून बताया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने के पुलिसकर्मी मोहन ने गश्त के दौरान पाला पुत्र दुर्जन सिंह को भी महाराजपुर कलां गांव के पास 22 देसी शराब के पव्वे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पाला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।