फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने छात्र पर किया जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। मलकपुर चुंगी के पास आधा दर्जन युवकों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला किया। उसे बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। दोबारा कॉलेज आने पर दोबारा मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी हर्ष कुमार रुड़की के ही एक कॉलेज में छात्र है। तीन दिन पूर्व वह गांव से कॉलेज आया था। लौटते वक्त मलकपुर चुंगी पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच करीब आधा दर्जन युवक उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। हर्ष ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने बेरहमी से पीटने लगे। यह देखकर स्थानीय लोग दौड़े। इस पर आरोपी उसे दोबारा कॉलेज आने पर मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्र ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें