पिरान कलियर। एक युवक किशोरी को फुसलाकर ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत आरोपी युवक पर केस दर्ज किया। रविवार को दोनों को पकड़ा और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।
इलाके के एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे वह जागा तो उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। आसपास उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों को पता चला कि कलियर नई बस्ती का अजीम उर्फ छोटू पुत्र अलाउद्दीन किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजीम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुखबिर की सूचना पर किशोरी को आरोपी युवक के साथ सोलानी पार्क रुड़की के पास से बरामद कर लिया। एसआई मो. आमिर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और किशोरी का मेडिकल के लिए भेजा गया है।