फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पहले आबकारी टीम के साथ मारपीट मामले में नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। तीन माह पहले खानपुर क्षेत्र में आबकारी टीम पर ग्रामीणों द्वारा किए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। हमले के आरोपी की शिकायत पर शासन ने मामले की जांच हरिद्वार एसपी (सिटी) ममता वोरा को सौंप दी है। उन्होंने सोमवार को लक्सर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 सितंबर को लक्सर की तत्कालीन आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ खानपुर क्षेत्र के दल्लावाला गांव में छापेमारी कर कच्ची शराब के कई मामले पकड़े थे। आबकारी टीम लक्सर लौट रही थी। इसी बीच माड़ाबेला गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक लगाकर मारपीट कर दी थी। इस दौरान टीम ने हमला करने के आरोप में माड़ाबेला निवासी डॉ. बिजेंद्र को तमंचे के साथ पकड़ने का दावा किया था। उसके खिलाफ आबकारी निरीक्षक ने लक्सर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बिजेंद्र ने आबकारी विभाग पर झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बिठा दी है। जांच का जिम्मा हरिद्वार की एसपी (सिटी) ममता वोरा को सौंपी गई है। सोमवार को जांच अधिकारी लक्सर कोतवाली पहुंची और मुकदमे से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने घटना वाले दिन कोतवाली के रात्रि अधिकारी रहे कस्बा चौकी प्रभारी मनोल सिरोला से घटना की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने माड़ाबेला और उसी पंचायत के दूसरे गांव दल्लावाला के कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। एसपी (सिटी) ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें