फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन का बेसमेंट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर निर्माणाधीन एक व्यवसायिक कांप्लेक्स के बेसमेंट को सील कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि यह कांप्लेक्स बिना नक्शे के बनाया जा रहा था। इस कार्रवाई से शहर में कई अन्य स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सिविल लाइंस कोतवाली के पास एक निर्माण कार्य चल रहा था। चर्चा है कि यहां एक व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाया जाना है। कुछ लोगों ने इसकी प्राधिकरण से शिकायत की। अब तक प्राधिकरण के अधिकारी यहां मौका मुआयना कर कार्रवाई करने का दावा करते रहे थे, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं की जा रही थी। मंगलवार को सहायक अभियंता विजय कुमार माथुर के नेतृत्व में अवर अभियंता अजय मलिक और विनोद चौहान तथा अन्य सहकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कांप्लेक्स के बेसमेंट के लिए बनाए जा रहे पिलर का काम रुकवाते हुए निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण के सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा था, जिस कारण इस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर और आसपास के क्षेत्र में कुछ अन्रय निर्माण कार्य भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां कहीं भी मानकों के विपरीत निर्माण होना पाया जाएगा उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें