फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के जहरीला पदार्थ सेवन के मामले में नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
सैनपुर गांव में परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बुलाकर उनके बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सैनपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इस पर युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। ग्रामीणों की मानें तो युवक का अपने माता-पिता से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने सुसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ससुर उसे व पति को परेशान करते हैं। जिसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। यही वजह है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। कोतवाली प्रभारी टीएस राणा ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बुलाकर उनके बीच चल रहे विवाद के बाबत जानकारी ली। युवक ने पुलिस को बताया कि पिता उसे उनकी पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सेदारी नहीं दे रहे हैं। इससे उनके बीच अक्सर विवाद रहता है। कोतवाली में आए दोनों पक्षों के बीच युवक को संपत्ति में हिस्सा देने पर सहमति बनने पर विवाद निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें