फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल

Thu, 26 Oct 2017 10:50 PM IST
ballia
विज्ञापन
तस्वीर
विज्ञापन
नगर निकाय के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए जाने से क्षुब्ध महिला नेता के परिवारीजन सहित बड़ी संख्या में समर्थक थाना पहुंचे। पुलिस ने समझाबूझा कर उन्हें शांत कराया एवं मुकदमा कायम किया।
विज्ञापन


   रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही एक महिला नेता के ससुर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि नगर निकाय चुनाव में उनकी बहू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाली है। बहू तथा परिवार की छवि खराब करने के लिए अराजकतत्वों द्वारा बहू के बारे में अनाप-शनाप व अश्लील वीडियो वायरल किया जा रहा है। बुधवार शाम करीब 5.45 बजे एक कार्यकर्ता के मोबाइल पर  एक अश्लील वीडियो आया। कार्यकर्ता द्वारा अवगत कराए जाने पर महिला नेता के ससुर, पति, परिवारीजनों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने में जुट गए। तथा मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार  किए जाने की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अश्लील वीडियो वायरल करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें