ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालवाला खालसा गांव में एक ग्रामीण के घर पर छापा मारकर दो लोगों को गोमांस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने महिला सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार सुबह बुग्गावाला पुलिस को सूचना मिली कि लालवाला खालसा गांव की फकीर बस्ती में एक ग्रामीण के घर पर गोकसी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने गांव में छापा मारा। जहां पुलिस ने परवेज पुत्र सदीक निवासी लालवाला खालसा की फकीर बस्ती के घर से दो क्विंटल गोमांस, गोकसी में प्रयोग होने वाले उपकरण, तीन गाय व दो हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष नंद किशोर ग्वाडी ने बताया है कि पुलिस ने कुर्बान पुत्र सबीर व सत्तार पुत्र सदीक को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गोमांस खरीदने आए रियान पुत्र बुरहान, जहूर पुत्र मंजूर, परवेज पुत्र सत्तार, नूरी पत्नी सत्तार, मोमिना पत्नी परवेज सहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।