फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मिल प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

किसान विद्यालय इंटर कॉलेज में मिड-डे मील गड़बड़ी के मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा सचिव ने दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के आदेश महानिदेशक को दिए हैं। इसके बाद महानिदेशक ने निदेशक और सीईओ को कार्रवाई के लिए कहा है।
गौरतलब है कि लक्सर निवासी सोमेंद्र कुमार ने इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर संयुक्त निदेशक (एमडीएम) प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, अपर निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एसपी खाली, वित्त अधिकारी चंद्र मोहन जोशी की संयुक्त समिति ने मामले की जांच की थी। समिति की जांच में किसान विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद विभाग ने कॉलेज प्रबंधक को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कार्रवाई नहीं होने पर शासन के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्होंने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव को विभागीय जांच में दोषी पाए गए प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद महानिदेशक ने निदेशक आरके कुंवर और हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) डॉ. आरडी शर्मा को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। सीईओ डॉ. आरडी शर्मा का कहना है कि शासन से भेजा गया पत्र जानकारी में है। इस मामले में जांच रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर और कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य का पक्ष जानने के लिए नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें