फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का भगोड़े की तलाश में रुड़की में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। कंपनी में धोखाधड़ी के मामले में फरार साझेदार की तलाश में दिल्ली पुलिस ने रुड़की समेत हरिद्वार में छापामारी की। दिल्ली पुलिस को आरोपी के रुड़की व हरिद्वार में शरण लेने की जानकारी मिली थी। आरोपी के हत्थे नहीं चढ़ने पर दिल्ली पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

दिल्ली के करावल नगर थाने में एक व्यक्ति ने कंपनी में साझेदार व्यक्ति पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दिल्ली स्थित अपने किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने दिल्ली समेत आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाए रखा। तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस को मोबाइल के आधार पर आरोपी की लोकेशन हरिद्वार और रुड़की में मिली। शनिवार को दिल्ली पुलिस के जवान सादी वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से रुड़की पहुंचे और गंगनहर कोतवाली में मामले की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रामनगर क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश दी। साथ ही मकान मालिक को फरार आरोपी की फोटो दिखाकर जानकारी मांगी, लेकिन मकान मालिक ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को किराये पर कमरा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश के लिए हरिद्वार रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका वहां भी कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें