फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक ने परिचित से हजारों की ठगी कर ली। रकम वापस मांगने पर युवक सऊदी अरब चला गया। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देहरादून के प्रेमनगर निवासी शाहरुख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पाड़ली गुर्जर निवासी एक युवक से उसकी जान पहचान थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी बीच युवक सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। हाल ही में वह घर आया था। मिलने पर युवक ने सऊदी अरब में उसकी भी नौकरी लगवाने की बात कही। साथ ही बताया कि नौकरी के लिए उसके वीजा समेत अन्य कागजात बनाए जाएंगे। आरोप है कि वीजा बनवाने के लिए उसने 50 हजार मांगे। इस पर उसने यह रकम दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद वह वीजा की जानकारी लेने पहुंचा तो उसने कुछ दिन बाद आने की बात कही। आरोप है कि इस बीच युवक सऊदी अरब चला गया। उसके मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं किया। वह रकम के लिए युवक के घर चक्कर काट रहा है, लेकिन परिवार वाले भी कुछ मदद नहीं कर रहे हैं। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें