फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका स्थानांतरित करने की मांग को लेकर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रामनगर में लेबर चौक के पास खोले गए शराब के ठेके के विरोध में रविवार को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने इसे शिफ्ट करने के लिए मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। आखिर ठेका संचालक और स्थानीय लोगों में वार्ता हुई। जिसमें संचालक ने एक सप्ताह के भीतर ठेका शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। उसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कई दिनों से दिल्ली-देहरादून हाई-वे पर रामनगर के समीप अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका संचालित हो रहा था। करीब डेढ़ माह पहले ठेका लेबर चौक के पास शिफ्ट कर दिया गया। तब से स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को सैकड़ों महिला-पुरुष चौक पर एकत्रित हुए और ठेका बंद करवाने पर अड़ गए। इस दौरान इनका कहना था कि ठेका खुलने से आए दिन यहां झगड़े हो रहे हैं। हर समय शराबियों की भीड़ होने से मौके से महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसका आस-पास स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगले महीने से सभी स्कूल खुल रहे हैं। उससे पहले ठेका शिफ्ट किया जाना जरूरी है। हंगामे की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इन्होंने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना था कि ठेका शिफ्ट करवाने के लिए वह लिखित में शिकायत करें। गुस्साए लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और वह सेल्समैन से संचालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे ठेका संचालक और लोगों में वार्ता हुई। इसमें ठेका संचालक ने आश्वासन दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर ठेके को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर देंगे। उसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान मौके पर मनीष, रोहित, अरविंद कपिल, मेधराज सिंह, रामपाल सिंह, कंवर सैन, महिपाल सिंह, डीपी सिंह, भारती कपिल, सुनीता, पंकज कपिल, शावेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें