फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में देवर समेत सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भाभी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने देवर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली सिविल लाइंस के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका देवर 21 जनवरी की सुबह करीब चार बजे उसके कमरे में घुस आया। जहां आरोपी देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आंगन में सो रहे उसके पति की आंख खुल गई। उसके पति ने अपने भाई को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धमकी देकर फरार हो गया। जब उसने अपनी सास, ससुर व ननद को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी उसके देवर का ही पक्ष लिया। यही नहीं जब उसने अपने मायके वालों को फोन पर घटना की जानकारी दी तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें