फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक समेत गंगनहर में डूबे दंपति के शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुल की सुरक्षा दीवार टूटी होने से बाइक समेत गंगनहर में गिरे दंपति का शव को शुक्रवार को आसफनगर से बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

11 मार्च को रुड़की के सोलानी पार्क के पास एक बाइक सवार दंपति गंगनहर में जा गिरे थे। उनकी पहचान साजिद और गुलिश्ता निवासी खंजरपुर के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया कि साजिद अपनी पत्नी गुलिशता को कासिमपुर स्थित अपने ससुराल के लिए गए थे। ससुराल में विवाह समारोह था। कासिमपुर जाते वक्त सोलानी पार्क के पास पुल के पास सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण बाइक सीधे नहर में जा गिरी थी। 12 मार्च को जल पुलिस के गोताखोरों ने दोनों की तलाश के लिए अभियान चलाया था। अभियान के दौरान बाइक तो गंगनहर से बरामद हुई लेकिन दंपति का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को आसफनगर झाल से दोनों के शव बरामद हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनाें और रिश्तेदारों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही इन दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें