फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में बीडीसी सदस्य ने की फायरिंग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जमीनी विवाद में एक बीडीसी सदस्य की ओर से घर लौटते समय एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोप में दूसरे पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली में हंगामा कर दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस फायरिंग की घटना को झूठा मानकर चल रही है।
विज्ञापन

गोलभट्टा क्षेत्र में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि एक पक्ष की ओर से बीडीसी सदस्य ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर रात को घर लौटते समय फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी बात को लेकर रात को ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शुक्रवार को एक पक्ष के लोग कोतवाली सिविल लाइंस में एकत्रित हो गए और आरोपी बीडीसी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को हंगामा कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी बीडीसी सदस्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें