फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

ई-रिक्शा में सवार हुए दो बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुुंघाकर ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद चालक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। होश में आने पर शिकायत करने पहुंचे चालक को पुलिस ने तीन कोतवालियों का चक्कर कटवाया। आखिरकार सीओ से गुहार लगाने के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर साल्हापुर निवासी राकम सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दो युवक ई-रिक्शा में सवार हो गए और पीर बाबा कॉलोनी चलने की बात कही। आरोप है कि रास्ते में दोनों युवकों ने नशीला पदार्थ सुुंघाकर रकम सिंह को बेहोश कर दिया। साथ ही जेब में रखा मोबाइल, 1200 रुपये नकद और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। शाम करीब सात बजे रकम सिंह को होश आया तो उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजनों के साथ रकम सिंह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए मंगलौर भेज दिया। मंगलौर पहुंचने पर पुलिस ने क्षेत्र गंगनहर कोतवाली का बताया। पीड़ित गंगनहर कोतवाली पहुंचा तो यहां से क्षेत्र सिविल लाइंस कोतवाली का बताते हुए शिकायत वहीं करने की बात कही गई। हारकर पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ चंदन सिंह बिष्ट से की। इसके बाद मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली को दी गई। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें