फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भगवानपुर पुलिस ने युवती पर जानलेवा हमला व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी शादीशुदा युवक है और उसने युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसपर जानलेवा हमला किया था। वहीं युवती को मरा समझ छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती छह फरवरी को संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। जिसे सात फरवरी को छुटमलपुर के पास एक बाग से घायल व बेहोशी की हालत मे बरामद किया गया था। युवती को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शनिवार की देर रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। पुलिस ने चौली के आसपास कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके आधार पर नकुड़ थाना क्षेत्र के एक युवक अरविंद कुमार को हिरासत में लिया गया। अरविंद कुमार चौली में पैथोलाजी लैब चलता था। अरविंद कुमार ने पूछताछ में बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने युवती पर जानलेवा हमला किया था। वहीं युवती को मरा समझकर बाग में छोड़कर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें