फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

कस्बे के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर लगने से कार सवार की मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों दोस्त दिल्ली से मसूरी घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे 35 वर्षीय वैभव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी 46-बी, आर्य समाज रोड, उत्तम नगर, दिल्ली अपने दो साथियों संजय कुमार और निशांत के साथ कार में सवार होकर भगवानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर के पास खानपुर में पहुंचे तो अचानक एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन में फंसे तीनों घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला। साथ ही उन्हें 108 एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने वैभव को मृतक घोषित कर दिया। घायल संजय और निशांत को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार का कहना है कि तीनों दोस्त दिल्ली से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें