फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में एक घायल, हायर सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते खानपुर ब्रह्मपुर गांव में एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उसके परिजनों ने पहले निजी अस्पताल तथा बाद में डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल पक्ष के लोगों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी सुभाष गुप्ता का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसका मुकदमा लक्सर तहसीलदार के कोर्ट में विचाराधीन था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले तहसीलदार कोर्ट ने सुभाष चंद गुप्ता के पक्ष में निर्णय दिया था, तभी से दूसरा पक्ष सुभाष चंद से रंजिश रख रहा था। अब दूसरे पक्ष की ओर से उस जमीन से मिट्टी उठानी शुरू कर दी, लेकिन सुभाष चंद ने कोर्ट के फैसले का हवाला देते हहुए उन्हें मिट्टी उठाने से मना किया। इसपर दूसरे पक्ष के चार लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और सुभाष चंद के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। चोट लगने से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को लक्सर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सुभाष चंद के परिवार के लोगों ने चार आरोपी हमलावरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें