फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के सवाल से शिक्षा विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की जांच थानों में ठिठकी हुई है। सालों बाद भी अधिकतर मामलों की जांच लंबित हैं। पुलिस अधिकारी मामलों की जांच जारी होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यदि रुड़की और आस-पास के क्षेत्र में शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की बात करें तो भगवानपुर थाने में करीब एक साल पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में भगवानपुर पुलिस ने जांच में पाया कि शिक्षक ने एक साल में ही एक कक्षा पास की है और एक परीक्षा में फेल भी है। जिसके चलते भगवानपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। साथ ही लक्सर कोतवाली में भी दो शिक्षकों के खिलाफ एक साल पहले मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इन मुकदमों को दर्ज करने के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस भूल गई है। साथ ही करीब तीन माह पहले नारसन ब्लॉक में भी एक शिक्षक के खिलाफ अमान्य प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच भी अभी तक लंबित है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि भगवानपुर में दर्ज मुकदमे की चार्जशीट दाखिल कर दी है, जबकि अन्य मामलों की जांच लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें