फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कान से कुंडल छीनकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। ब्राह्मणवाला गांव में एक मकान से बदमाश लाखों के जेवर समेट लिए। इतना ही नहीं जाते समय बदमाश महिला के कान से कुंडल भी छीनकर भाग निकले। महिला के चीखने पर ग्रामीणों ने बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस की दो टीमें गठित कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव निवासी पंकज शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था। देर रात अचानक पत्नी पारुल की चीखें सुनकर उसकी नींद टूटी तो उसने देखा पारुल आंगन मे लहूलुहान थी। पारुल ने बताया कि बदमाश उसके कुंडल खींचकर भाग निकला। कान फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पहुंचे। आसपास बदमाशों की खोजबीन की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पंकज ने तहरीर में बताया कि बदमाश सोने का हार, दो सोने की अंगूठी, सोने के दोनों कुंडल ले गया है। ग्रामीणों ने रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। खानपुर थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें