फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शौच के लिए खेत में गई क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची को गांव के तीन किशोरों ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची पास के खेत में शौच करने गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के तीन किशोरों ने उसे पकड़ लिया और दुराचार करने का प्रयास करने लगे। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और मामले की जानकारी अपनी मां को दी। लक्सर कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर गांव के सतीश, भोला व सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें