फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों के बाद भी सिर से नहीं उतरा इश्क का भूत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पति संग सात फेरे लेने के बाद भी विवाहिता अपने प्रेमी को नहीं भूल सकी। अपने मायके जाते समय जैसे ही विवाहिता को उसका प्रेमी मिला तो वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। विवाहिता की ऐसी हरकत देख उसके पति के होश उड़ गए । उसने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। उसके बाद भी विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही । इस दौरान विवाहिता ने प्रेमी के साथ उसकी कोर्ट मैरिज होने की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक युवती की शादी दो दिन पहले हरिद्वार क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। विवाह के अगले दिन ही विवाहिता ने अपने पति से उसे उसके मायके ले चलने की बात कही। पति अपने कुछ साथियों को साथ लेकर अपनी ससुराल के लिए चल दिया। लेकिन जैसे ही वह लक्सर कस्बे के रुड़की तिराहे के निकट पहुंचे तो विवाहिता का प्रेमी अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें रुड़की तिराहे पर खड़ा मिला। अपने प्रेमी को रास्ते में खड़ा देख विवाहिता ने उसे तबियत बिगड़ने की बात कह कर कार रुकवा ली। कार के रुकते ही विवाहिता कार से उतरकर सीधे अपने प्रेमी के पास चली गई। पति और उसके साथी यह नजारा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने विरोध किया तो प्रेमी और उसके साथी उनसे उलझ गए। कुछ देर तक दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई इसी बीच तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। वहां पहुंचते ही प्रेमिका ने अपने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया तथा वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इस बीच विवाहिता ने यह भी जानकारी दी कि उसने प्रेमी से कई माह पहले कोर्ट मैरिज कर रखी है तथा वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी इस बीच जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर आ गए, तथा बाद में रायसी निवासी उसके मामा भी कोतवाली पहुंच गए। विवाहिता ने कोतवाली में आए अपने मामा के साथ जाने की सहमति जता दी। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि फिलहाल विवाहिता को उसके मामा के साथ भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें