सुल्तानपुर (ब्यूरो)। टांडा भागमल गांव में आए शाहपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहपुर शीतला खेड़ा गांव निवासी नीटू पुत्र ईश्वरचंद ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे पास के गांवटांडा भागमल में किसी काम से गया था। उसी समय टांडा भागमल गांव निवासी पवनसरदार पुत्र अतर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उसके पास आया और मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। नीतू ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही मामले की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि नीटू की तहरीर पर उसके साथ मारपीट करने वाले पवन सरदार पुत्र अतर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गई है।