फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि करीब 15 आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी यूपी के बंदरजुड्डा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बार्डर से सटे उत्तर प्रदेश के बंदरजुड्डा गांव निवासी सुसाड़ी गांव में अवैध खनन कर रहे थे। इस दौरान गोकुलपुर के ग्रामीणों ने अवैध खनन का विरोध किया। क्योंकि अवैध खनन के वाहनों गोकुलपुर गांव से होकर जा रहे थे। इससे बंदरजुड्डा और गोकुलपुऱ गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। बंदरजुड्डा के ग्रामीणों का कहना था कि वह मंदिर में भराव को मिट्टी ले जा रहे है। इसके बाद गोकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को अवैध खनन होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां पर अवैध खनन कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई। वहीं मामले की सूचना झबरेड़ा थाने को दी गई। सूचना पाकर थाने से भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर खनन कर रहे अधिकतर लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपी मोनू और नीतू निवासी बंदरजुड्डा को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में लिया। जिसके बाद लखनौती पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रणवीर सिंह की ओर से दो ज्ञात और पंद्रह अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करना और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी मोनू और नीतू का चालान कर दिया गया है। वहीं अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें