फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर के पेड़ काटने के मामले में तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। कलसिया गांव से खैर के पेड़ काटे जाने के मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी वन विभाग इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। हालांकि वन विभाग की टीम ने काटे गए खैर के कई पेड़ों को बरामद करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव में आठ जुलाई की रात अज्ञात लकड़ी तस्करों ने खैर के 18 पेड़ काट लिए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग में खलबली मच गई। आननफानन लक्सर वन रेंजर आन सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके साथ ही वन विभाग ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी, लेकिन आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव पड़ने के बाद हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया था। तीन दिन बीतने के बाद भी वन विभाग मामले का खुलासा करना तो दूर मामले की सुरागकसी तक भी नहीं कर पाया है। वन रेंजर आन सिंह ने बताया कि आज भी गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पूरी छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें