फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों की जांच में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की फाइल शासन में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रुड़की स्थित लीथो प्रेस राजकीय मुद्रालय में मशीन सहायक ऑफसेट के पद पर प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी की गई मेरिट में आए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच में अनुभव प्रमाणपत्र में गड़बड़ी मिली है। कुछ के अनुभव प्रमाणपत्र मानकों के अनुरूप नहीं हैं। जबकि एक का अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

लीथो प्रेस रुड़की में मशीन सहायक ऑफसेट के रिक्त 19 पदों पर भर्ती के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद को वर्ष 2014 में अभ्यर्थियों के चयन की जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद परिषद ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसके लिए करीब 451 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा के बाद परिषद ने मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची लीथो प्रेस के नियुक्ति प्राधिकारी को सौंपी। सूची में एक आवेदक दलीप कुमार ने पात्र होने के बाद भी नाम नहीं आने की शिकायत लीथो प्रेस के साथ-साथ राज्यपाल और पीएमओ को भेजी गई। इसके बाद पात्रों की सूची में दलीप का नाम भी शामिल कर लिया गया। फिर भी शिकायतों का सिलसिला चला तो लीथो प्रेस की तरफ से अपर निदेशक सर्वेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच पड़ताल शुरू की गई। इसमें मेरिट में आए अभ्यर्थियों की सूची में से तीन ही मानकों के अनुसार पाए गए। जबकि अन्य के अनुभव प्रमाणपत्र निम्न कोटि की प्रेस के पाए गए। इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा लेने के बाद मेरिट बनाई और उसे लीथो प्रेस के नियुक्ति प्राधिकारी को सौंप दिया है। अनुभव प्रमाणपत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों की जांच का काम परिषद का नहीं है। नियुक्ति प्राधिकारी ही मेरिट में आए अभ्यर्थियों के कागजों की जांच करा सकते हैं। इससे परिषद का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

हरि सिंह सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद
अभी अपर निदेशक अवकाश पर हैं। वही इसके बारे में बता सकते हैं। मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
प्रमोद कुमार सिंह, कार्यकारी अपर निदेशक, लीथो प्रेस
लीथो प्रेस में नियुक्तियों को लेकर समिति की रिपोर्ट सहित सभी बिंदुओं पर शासन ने विधि विभाग से राय ली गई है। इस मामले में शीघ्र फैसला लिया जाएगा। किसी भी हाल में अपात्र को नियुक्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मनीषा पंवार, मुख्य सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें